Breaking News in Hindi

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का ये है सबसे शुभ मुहूर्त जानिए सही तिथि और भद्रा का समय

 हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहन को रक्षा करने का वचन देते हैं। इस बार रक्षाबंधन की तिथि को लेकर काफी असमंजस है। साल 2023 में दो पूर्णिमा तिथि होने के कारण यह त्योहार दो दिन मनाया जाने वाला है। रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा का साया भी रहने वाला है। आइए, जानते हैं कि रक्षाबंधन की सही तिथि और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है।

रक्षाबंधन पर भद्रा का साया

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार भद्राकाल के समाप्त होने के बाद ही मनाया जाता है। बहनों को हमेशा शुभ मुहूर्त में ही भाइयों को राखी बांधनी चाहिए। इस बार 30 अगस्त को सुबह 10:58 मिनट से रात 09:01 मिनट तक भद्रा काल रहेगा। इसके बाद ही राखी बांधी जा सकती है।

किस दिन मनाई जाएगी राखी?

30 अगस्त को रात 09:02 के बाद ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। ये शुभ मुहूर्त 31 अगस्त सावन पूर्णिमा के दिन सुबह 07:05 मिनट तक रहेगा। इस समय भद्रा नहीं रहेगी। ऐसे 31 अगस्त को सुबह 7 बजे तक बहनें राखी बांध सकती हैं। इस तरह साल 2023 में 30 और 31 अगस्त दोनों दिन राखी बांधी जा सकती है।

भद्रा काल में क्यों नहीं बांधनी चाहिए राखी?

कहा जाता है कि शूर्पणखा ने अपने भाई को भद्राकाल में ही राखी बांधी थी। जिसके कारण उसके पूरे कुल का सर्वनाश हो गया था। इसलिए भद्रा काल में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाने चाहिए। भद्राकाल में राखी बांधने से भाई की आयु कम होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन