Breaking News in Hindi

वन नेशन वन इलेक्शन का AAP ने किया विरोध, कहा- संसदीय लोकतंत्र के विचार को पहुंचाएगा नुकसान

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि देश में एक साथ चुनाव कराने से संसदीय लोकतंत्र के विचार और संविधान के बुनियादी ढांचे को नुकसान होगा। आप ने कहा कि यह व्यवस्था त्रिशंकु विधायिका से निपटने में सक्षम नहीं होगी। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दल आप की टिप्पणी कांग्रेस द्वारा ‘एक देश, एक चुनाव’ के विचार का कड़ा विरोध करने के एक दिन बाद आई है।

इससे खरीद-फरोख्त बढ़ेगी
कांग्रेस ने कहा है कि यह संघवाद की गारंटी और सविधान के बुनियादी ढांचे के खिलाफ है। आप ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘ संसदीय लोकतंत्र के विचार, संविधान की मूल संरचना और देश की संघीय राजनीति को ‘एक देश, एक चुनाव’ की व्यवस्था से नुकसान पहुंचेगा। यह त्रिशंकु विधायिका से निपटने में असमर्थ है, यह दल-बदल की बुराई और विधायकों एवं सांसदों की खुली खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देगी।”

इसमें कहा गया है कि एक साथ चुनाव कराने से होने वाली बचत केंद्र सरकार के वार्षिक बजट का मात्र 0.1 प्रतिशत है। आप ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के सिद्धांतों को ‘‘मामूली वित्तीय लाभ” की भेंट नहीं चढ़ाया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...