Breaking News in Hindi

वैलेंटाइन्स डे के लिए 14 फरवरी को ही क्यों चुना गया? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

फरवरी का महीना कई मायनों में खास होता है. एक तो इस महीने से मौसम भी बदलने लगता है और दूसरा ये महीना प्यार करने वाले लोगों के लिए बेहद खास होता है. खासतौर पर कपल्स फरवरी के महीने में प्यार के रंग में रंगे हुए नजर आते हैं. 7 फरवरी रोज़ डे से वैलेंटाइन वीक शुरू होता है और 14 फरवरी तक चलता है. प्यार के इस वीक को लोग अपने-अपने अंदाज से सेलिब्रेट करते हैं.

हर साल 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे इसी दिन को क्यों मनाया जाता है? क्या आप जानते हैं? आखिर इस दिन को सेलिब्रेट करने की क्या वजह है? अगर आप भी इसके पीछे के इतिहास को नहीं जानते हैं तो यहां हम आपको बताने की कोशिश करते हैं. आइए जानते हैं इस दिलचस्प किस्से को

रोम से जुड़ी है कहानी

दरअसल, वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का इतिहास रोम के संत वैलेंटाइन से जुड़ी है. ऐसा माना जाता है रोम के राजा क्लाउडियस प्यार के सख्त खिलाफ थे. उनका मानना था कि अगर उनके सैनिक प्रेम में पड़ जाएंगे तो उनकी सारी सेना कमजोर पड़ सकती है. इससे उनका मन भी भटक सकता है. यही नहीं, उन्होंने अपने सैनिकों को शादी करने से भी रोक रखा था.

प्यार का किया प्रचार

लेकिन इसके उलट संत वैलेंटाइन प्रेम का प्रचार कर रहे थे. उन्होंने अपने शासक के खिलाफ जाकर कई लोगों की शादियां भी करवाई थीं. लेकिन उनके इस काम की वजह से उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी. जब उन्हें फांसी दी गई थी तो उस दिन 14 फरवरी थी. इसके बाद से ही 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे को मनाने की प्रथा शुरू हो गई.

कब किया गया सेलिब्रेट

सबसे पहली बार वैलेंटाइन डे को रोमन फेस्टिवल में मनाया गया था. यूं कहें कि दुनिया में पहली बार 496 ई. पूर्व में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया गया था. इसके बाद 5वीं शताब्दी में रोम के पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाने की घोषणा की थी. इस दिन रोम के कई शहरों में भी सामुहिक विवाह किए जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...