Breaking News in Hindi

अंगदान के क्षेत्र में भी इंदौर सबसे आगे, मध्य प्रदेश को मिला राइजिंग स्टार अवॉर्ड

इंदौर: भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले राज्यों को पुरस्कृत किया जाता है। इस बार मध्यप्रदेश को राइजिंग स्टार का अवार्ड मिला है और इसमें इंदौर की बड़ी भूमिका है। मध्यप्रदेश में हुए कुल अंगदान में 90% से ज़्यादा हिस्सा इंदौर का है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन संजय दीक्षित को सम्मानित किया गया। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर ने अंगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

सांसद लालवानी ने अंगदान, देहदान, त्वचादान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे मुस्कान ग्रुप, दाधीच ग्रुप, नेत्र बैंक एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही, लालवानी ने अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के साहस की भी तारीफ की और मुश्किल घड़ी में अंगदान का फैसला करने के लिए उनका आभार माना। दरअसल इंदौर में पिछले कुछ समय में अंगदान के क्षेत्र में काफी कार्य हुए हैं और मृत व्यक्तियों के अंग एवं नेत्रदान कर कई लोगों को नई जिंदगी मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...