Breaking News in Hindi

अंग्रेजी नहीं मातृभाषा में बात करना गर्व की बात, स्वाति की रील्स में कामेडी के साथ सार्थक संदेश भी

भोपाल। आज की यंग जनरेशन अंग्रेजी में बात करना शान समझने लगी हैं। युवा पीढ़ी मातृभाषा को ही भूल बैठी है। कई युवाओं को तो मातृभाषा आती ही नहीं ऐसे में वे संस्कृति और संस्कारों से भी दूर होते जा रहे हैं। इसे देखते हुए राजधानी की कलाकार स्वाति पेसवानी ने इंटरनेट मीडिया को माध्यम बनाकर मातृभाषा को बढ़ावा देने वाले रील्स बनाना शुरू किया है। कामेडी से भरपूर रील्स यंगस्टर खूब पंसद कर रहे हैं।

स्वाति सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल जैसे छोटे पर्दे के सीरियल्स में काम कर चुकी है। अभिनय करना उसका शगल रहा है। नैसर्गिक प्रतिभा की धनी स्वाति ने अभिनय का कहीं से प्रशिक्षण नहीं लिया है। गाड गिफ्ट को स्वाति ने जन जागरण अभियान बना लिया है। सिंधी में बात करने से युवा हिचकते हैं इसे देखते स्वाति ने अपनी भाषा में ऐसे रील्स बनाना शुरू किए हैं जो कामेडी से भरपूर होने के साथ कुरीतियों पर प्रहार करते हैं। इन रील्स में कामेडी के साथ भाषा को बढ़ावा देने एवं किसी ने किसी गलत प्रथा पर प्रहार किया जाता है। छोटे-छोटे वीडियो सार्थक संदेश देते नजर आते हैं।

विदेशों तक पहुंच गए शार्ट वीडियो

स्वाति जन जागरूकता के लिए अपने स्तर पर शार्ट वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम के माध्यम से पोस्ट करती है। इन रील्स की विदेशों से भी स्वाति को सराहना मिल रही है। सिंध में बसे सिंधी समुदाय ने स्वाति के इस अभियान की सराहना की है। स्थानीय स्तर पर भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है। इन वीडियो में कामेडी का पुट है लेकिन ऐसे संदेश भी हैं जो युवाओं को खत्म हो रहे संस्कारों को सहेजने और गलत आदतों को सुधारने का संदेश देते हैं। स्वाति पेसवानी कहती हैं किसिंधी मातृभाष में बात करनें युवा को हिचक नहीं होनी चाहिए। रील्स से यही संदेश दिया गया है।

इन रील्स ने मचाई धूम, मिली सराहना

स्वाति ने एक रील में घर, घर की कहानी बयां की हैं। यंगस्टर को अक्सर मां की बात समझ में नहीं आती। एक रील में स्वाति ने ही मां और बेटी की भूमिका अदा की है। बेटी कहती है मुझे जिम जाना है। मां कहती है घर का काम करना शुरू कर दो फिट रहोगी फिर जिम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हास्य से भरपूर इस रील को खूब लाइक मिल रहे हैं। इसी तरह अंग्रेजी भाषा पर प्रहार करते हुए सिंधी भाषा में बात करने का संदेश दिया गया है। घर, घर की कहानी रील में घर के घटनाक्रम का सुंदर रूप दिया गया है। है। विदेशों में इसे देखा जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....