Breaking News in Hindi

अंदर की खबर: अंत समय तक अटका रहा था सारंग और गोविंद का नाम! लेकिन सिंधिया और शिवराज का वीटो कर गया काम…

भोपाल। मध्य प्रदेश में मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इस बार मंत्रिमंडल में नए चेहरों के साथ पुराने चेहरों को भी मौका मिला है। लेकिन इस बार मंत्रिमंडल में कई बड़े नेताओं को जगह नहीं मिली है। 2020 में कांग्रेस का साथ छोड़कर आए भाजपा में शामिल होने वाले चार नेताओं को ही मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इस बार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाने वाले तीन नेताओं को मंत्री बनाया गया है। जिनमें प्रद्युमन सिंह तोमर, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत का नाम शामिल है।

दरअसल इस बार भोपाल से भाजपा दो नए चेहरों के तौर पर कृष्णा गौर और रामेश्वर शर्मा को मौका देना चाह रही थी, हाईकमान ने इन दोनों के नाम लगभग फाइनल कर लिए थे…लेकिन सूत्रों की माने तो अचानक ही शिवराज सिंह चौहान विश्वास के नाम पर अड़ गए…गौरतलब है, कि इससे पहले बनाए गए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को भी शिवराज कोटे का ही माना जाता है, और विश्वास सारंग का नाम भी एकाएक उन्हीं के हस्तक्षेप के कारण आगे बढ़ा। वहीं गोविंद सिंह के नाम को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे बढ़ाया और सिंधिया और शिवराज का वीटो पावर काम आ गया। सागर से भाजपा किसी नए चेहरे को मौका देना चाह रही थी। लेकिन कल रात में लिस्ट में से वह नाम कटा और गोविंद सिंह का नाम फाइनल हो गया।

इस बार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी और सांची विधानसभा सीट से विधायक प्रभु राम चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। प्रभुराम चौधरी को ज्योतिरादित सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया राजनीति में लेकर आए थे। इससे पहले शिवराज सरकार में प्रभुराम चौधरी मंत्री थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...