Breaking News in Hindi

अगर सुबह के समय दिख जाए मोर पंख, तो समझ जाइए आपके जीवन में होने वाली है कोई बड़ी घटना

इंदौर।  मोर पंख वास्तु में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में मोर पंख रखने से व्यक्ति को वास्तु दोष के साथ-साथ कई तरह की समस्याओं से राहत मिलती है। वहीं, इसे लेकर कुछ खास बातें भी वास्तु शास्त्र में बताई गई है। अगर आपको सुबह-सुबह मोर का पंख दिख जाए तो यह आपके लिए एक खास संकेत हो सकता है।

सुबह मोर पंख दिखना

अगर आपको सुबह-सुबह मोर पंख दिख जाए, तो यह एक शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी। इसके अलावा अगर आपको सुबह-सुबह मोर पंख दिख जाए, तो आपको शुभ समाचार भी मिल सकता है।

ऑफिस जाते समय मोर पंख दिखना

अगर ऑफिस जाने वाले व्यक्ति को सुबह-सुबह मोर पंख दिख जाए, तो यह भी एक बहुत ही खास संकेत है। इसका मतलब है कि आप कार्यक्षेत्र में सफल हो सकते हैं। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आपकी लंबे समय से चल रही कोई मनोकामना पूरी होगी।

जरूर करें ये काम

अगर आपको राह चलते मोर पंख दिख जाए, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसे उठाएं, साफ करें और अपने साथ ले जाएं। इस मोर पंख को आप घर की पूर्व दिशा में रख सकते हैं या दीवार पर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और खुशहाली बनी रहती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन