Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अग्निवीरों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे… गांधी जयंती पर राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर बोला हमला

हरियाणा में अग्निवीरों का मुद्दा काफी बड़ा माना जा रहा है. यही कारण है कि वोटिंग से पहले बीजेपी लगातार अपनी अग्निपथ योजना को समझाने की कोशिश कर रही है. चुनावी रैलियों में इसपर भाजपा ने इस मुद्दे पर जमकर बोला. गांधी जयंती पर इसी मुद्दे को उठाते हुए राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला.

उन्होंने लिखा कि कांग्रेस नेता अग्निवीर पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं लोगों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि अग्निवीर या सैनिक के साथ किसी भी तरीके का अन्याय नहीं होने दिया जायेगा. इतना ही नहीं उन्होंने अग्निवीर पर समझाते हुए लिखा कि भारतीय सेना में नए और जोशीले जवानों की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी. अमेरिका, ब्रिटेन जैसे इन सभी देशों में आर्मी फोर्सेज में शॉर्ट टर्म यानी थोड़े समय के लिए सैनिकों की भर्ती के लिए अलग-अलग प्रोविजन है.

सहमति के बाद हुआ अग्निवीर पर फैसला

राजनाथ सिंह ने आगे लिखा कि भारत में सेनाओं के सभी विंग की सहमति के बाद ये अग्निपथ स्कीम शुरू की गई है. कांग्रेस नेता देशभर में झूठ फैला रहे हैं कि अग्निवीरों को सेवा से हटने के बाद आमदनी के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा. उन्होंने कहा जबकि सच्चाई ये है कि हर अग्निवीर को चार साल के इंगेजमेंट पीरियड के बाद एक वन टाइम सेवा निधि पैकेज भी दिया जाता है जो लगभग 12 लाख के आस-पास है और ये पूरी तरह से इंकम टैक्स फ्री होती है.

इसके साथ ही राजनाथ ने बताया कि कैसे 25 परसेंट के आधार पर उनका चयन होगा. और बाकी बचें अग्निवीरों के लिए हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, असम, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़, अरूणाचल प्रदेश, गुजरात और गोवा जैसी कई राज्य सरकारों ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिलेगा.

कांग्रेस नेता फैला रहे झूठ- राजनाथ सिंह

कांग्रेस के नेताओं ने पूरे देश में एक बड़ा झूठ बोला है कि सेनाओं में सेवा के दौरान यदि अग्निवीर की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को कुछ नहीं मिलता. खड़ा झूठ बोलने का इससे बड़ा उदाहरण मैंने अपने जीवन में नहीं देखा है. यदि किसी अग्निवीर की एक्टिव मिलेट्री सर्विस में दुर्भाग्य से मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को डेढ़ करोड़ रूपये से ज्यादा रूपए दिये जाने का प्रावधान है.

अग्निवीरों पर दुष्प्रचार कर रही कांग्रेस- राजनाथ

वहीं राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अग्निवीर योजना को लेकर जिस तरीके से दुष्प्रचार किया है उसे देखते हुए मैं समझता हूं कि यदि आज हिटलर के जमाने का दुष्प्रचार मंत्री गोएबल्स भी होता तो वह भी शरमा जाता. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के दिन हर हरियाणावासी और साथ-साथ भारतवासी को मैं भरोसा देता हूं कि किसी भी अग्निवीर या सैनिक के साथ किसी भी तरीके का अन्याय नहीं होने दिया जायेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.