Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अनूपपुर की कोतमा पुलिस ने पकड़ा 6 लाख का गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतमा पुलिस ने एक कार से 13 पैकेट गांजा जब्त किया है, इसका वजन 64.77 किलोग्राम और कीमत 6 लाख रुपए है। कोतमा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक कार में गांजा लोड कर कुछ लोग अनूपपुर ला रहे थे। सूचना पर टीम ने मनेंद्रगढ़ बिजुरी तरफ से आ रही कार को पैरीचुआ गांव में रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें गांजा मिला है।

 पुलिस ने गंजा, कार, मोबाइल जब्त कर लिए है। पुलिस ने कार चालक धीरेंद्र और उसके बगल वाली सीट पर बैठे जगदीश राय को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी मौके से भाग गए हैं, पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि गांजे को अनूपपुर में बेचने ला रहे थे कार में बैठे शिवम राय गोपीनाथ पुलिस को देखकर भाग गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.