Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

अनूपपुर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई,कार में लाई जा रही नशीली कफ सिरप जब्त

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में कोतवाली पुलिस ने नशीली कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई की है। आपको बता दें कि पुलिस ने एक कार में 271 नग कफ सिरप जब्त की है और दो आरोपियों को पकड़ लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को यह कार्रवाई की है, कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतना जिले से एक कार में बड़ी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली कोडीन युक्त कफ सिरप मिली है, आरोपी इसे अनूपपुर में खपाने के लिए ला रहे थे।

 सूचना पर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग और घेराबंदी की पुलिस चेकिंग और घेराबंदी को देखते हुए नेशनल हाईवे 43 से गुजर रही कार भागते हुए एक मकान से टकरा गई पीछा करते हुए पुलिस भी पहुंच गई और क्षतिग्रस्त कार में से 271 नग कफ सिरप बरामद की हैं, पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.