Breaking News in Hindi

अब होगा आत्महत्या का खुलासा, डॉ सरस्वती के मोबाइल में मिला ये अहम सुराग, पुलिस ने तेज की जांच

भोपाल। राजधानी भोपाल में गांधी मेडिकल कॉलेज से गायनी में पीजी कर रहीं जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। 27 साल की सरस्वती की मौत बेहोशी के इंजेक्शन के ओवरडोज लोने की वजह से हुई है। आज राजधानी पहुंचे सरस्वती के परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। इसी के साथ कॉलेज प्रबंधन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। तो वहीं अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।

डॉ सरस्वती सुसाइड मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। पुलिस को सरस्वती को मोबाइल से सुसाइड नोट मिला है। इस मामले में एसीपी उमेश तिवारी ने कहा कि तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर भी जांच करेंगे। आगे एसीपी ने बताया कि डॉ सरस्वती का पोस्टमार्टम कराया गया है, पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के आधार पर सभी से पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स द्वारा प्रबंधन पर लगाए गए आरोपो को लेकर स्टूडेंट्स की डिमांड पर पुलिस ने कंप्लेंट बॉक्स उपलब्ध कराया है इस कंप्लेंट बॉक्स में स्टूडेंट्स ने शिकायती पत्र में डाले गए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप