Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, कहर बरपाएगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरी हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। एमपी मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी से 14 फरवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। इसमें जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शहडोल,सागर और रीवा संभाग बादल बरसेंगे। इसके अलावा इंदौर और उज्जैन में बादलों का डेरा रहेगा।

 एमपी मौसम विभाग के मुताबिक 9 फरवरी से 11 फरवरी तक भोपाल और आस-पास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

 छतरपुर, ग्वालियर, दतिया, पन्ना, दमोह, सागर, सीधी, रीवा, टीकमगढ़, निमाड़, गुना , अशोकनगर, शिवपुरी, छतरपुर, मंदसौर नीमच और चंबल संभाग के जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

11 से 14 फरवरी के बीच जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शहडोल, सागर और रीवा संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

13 फरवरी तक बैतूल, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है, वही सतपुड़ा क्षेत्र में 11 फरवरी को आंधी और तूफान आने की आशंका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.