Breaking News in Hindi

अमेरिका की उत्तर कोरिया को चेतावनी, कहा- परमाणु हमले का परिणाम किम शासन का अंत होगा

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दोहराते हुए कहा है कि अमेरिका पर किसी भी परमाणु हमले का परिणाम‘किम शासन का अंत’होगा। ‘बीबीसी के अनुसार अमेरिकी प्रशासन की ओर से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। अमेरिकी-दक्षिण कोरियाई परमाणु सलाहकार समूह के एक संयुक्त बयान में यह भी पुष्टि की गई कि दक्षिण कोरिया पर प्योंगयांग के किसी भी परमाणु हमले का‘तीव्र, जबरदस्त और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।’

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अप्रैल में इसी तरह की, कड़े शब्दों में चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि उत्तर कोरिया के किसी भी परमाणु हमले से उसका‘अंत’हो जाएगा। पांच महीने पहले, अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने चेतावनी दी थी कि अमेरिका या उसके सहयोगियों के खिलाफ उत्तर कोरिया द्वारा किसी भी परमाणु हमले का मतलब ‘किम शासन का अंत’ होगा। उत्तर कोरिया ने पिछले साल खुद को ‘अपरिवर्तनीय’ परमाणु शक्ति घोषित किया था और उसने बार-बार कहा है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को कभी नहीं छोड़ेगा, जिसे शासन अपने अस्तित्व के लिए आवश्यक मानता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....