Breaking News in Hindi

अयोध्या आने वालों को लुभा रहा लता मंगेशकर चौक, बना नया सेल्फी केंद्र

उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में मशहूर गायिका लता मंगेशकर को समर्पित चौक स्थानीय निवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस चौक पर लोग उत्साह के साथ सेल्फी ले रहे हैं। कला में लोगों को अपनी ओर खींचने की शक्ति होती है और इस चौराहे के केंद्र में स्थापित 14 टन वजनी एक विशाल अलंकृत वीणा की प्रतिकृति अपना यह काम बखूबी कर रही है।
अधिकारियों ने पहले बताया था कि 40 फुट लंबी और 12 मीटर ऊंची इस प्रतिकृति को प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है। इसे करीब 7.9 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया गया है। लता मंगेशकर चौक राम पथ और धर्म पथ के चौराहे पर स्थित है। राम मंदिर के आगामी अभिषेक समारोह से पहले दोनों पथों को सुंदर प्रकाशमान स्तंभों के साथ खूबसूरती से सजाया गया है। अयोध्या और पड़ोसी जिलों से सैकड़ों लोग 31 दिसंबर की रात को नववर्ष का जश्न मनाने के लिए लता मंगेशकर चौक पर एकत्र हुए थे।
चौक पर सेल्फी लेने के लिए लोगों ने रविवार रात 10 बजे से ही चौक पर आना शुरू कर दिया था। स्थानीय लोग इस सार्वजनिक स्थान के अचानक लोकप्रिय होने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या में 30 दिसंबर को हुए रोड शो को देते हैं। इस दौरान वह लता मंगेशकर चौक पर रुके थे और तस्वीर खिंचवाई थीं। प्रधानमंत्री की यहां की यात्रा से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चौक पर एक सेल्फी ली थी।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर चौक पर अपनी पत्नी साधना के साथ पहुंचे स्थानीय निवासी अखिलेश पांडेय ने कहा, ”हम नववर्ष के अवसर पर लखनऊ जाते थे या फिर घर में रहते थे। लेकिन अब हमारे शहर का विकास हुआ है और यहां पर इस तरह के स्थान हैं। अब पास के शहरों और कस्बों से भी लोग जश्न मनाने के लिए आ रहे हैं।” साधना ने बताया कि लता मंगेशकर चौक के आकर्षण का मुख्य केंद्र वीणा की प्रतिकृति है जो बहुत ही सुंदर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवंगत गायिका लता मंगेश्कर की 93वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए नया घाट के पास इस चौक का निर्माण कराया। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 28 दिसंबर 2022 को वर्चुअल तरीके से किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....