Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अलीराजपुर में महिला का नदी में मिला शव, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में आने वाले जोबट थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत कंदा पटेल फलिया डोही नदी के किनारे एक शव नदी में मिला ग्रामीणों ने जोबट पुलिस को इसकी सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से शव को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शव की पहचान जोबट थाना क्षेत्र में आने वाले इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी संतोष के रूप में हुई।

परिवार के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार संतोष शनिवार को घर से निकली थी, उस समय घर पर कोई नहीं था। रविवार को कंदा के पटेल फलिया के ग्रामीणों ने नदी में शव को देखा और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला जोबट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.