Breaking News in Hindi

आज जारी होगा एशिया कप का शेड्यूल भारत-पाक मैच 2 सितंबर को कैंडी में

लाहौर। लंबे समय से टलते चले आ रहे एशिया कप (Asia Cup 2023) का शेड्यूल बुधवार को लाहौर में जारी किया जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अनुसार, पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ बुधवार को लाहौर में एसीसी एशिया कप 2023 (ACC Asia Cup 2023) के कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

यूं तो यह आयोजन पाकिस्तान में होना था, लेकिन भारत ने वहां जाने से इनकार कर दिया। अब भारत के मुकाबले श्रीलंका में होंगे और शेष मैच पाकिस्तान में।

भारत और पाकिस्तान के मुकाबला 2 सितंबर को कैंडी में हो सकता है। पाकिस्तान इस बात से खफा है कि टीम इंडिया एशिया कप खेलने वहां नहीं आ रही है। एशिया कप के चुनिंदा मैच ही पाकिस्तान में होने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को भारी नुकसान हो रहा है।

यही कारण है कि पिछले दिनों से पाकिस्तान धमकी देता आ रहा है कि यदि टीम इंडिया एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं आई तो उसकी टीम भी विश्व कप खेलने भारत नहीं जाएगी।

अनुमान के मुताबिक, एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। पीसीबी और बीसीसीआई सहित सभी पक्षों द्वारा हाइब्रिड मॉडल पर जारी होने के बाद यह ऐलान किया जा रहा है।

पिछले महीने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने घोषणा की थी कि चार मैच पाकिस्तान में और नौ मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएंगे। आयोजन 31 अगस्त से 17 सितंबर तक होगा।

एशिया कप का पहला मैच पाकिस्तान के मुल्तान में होगा। लाहौर को तीन ग्रुप मैचों और एक सुपर फ़ोर गेम की मेजबानी के लिए तैयार किया गया है।

ड्राफ्ट शेड्यूल के अनुसार, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान 3 सितंबर को लाहौर में और उसके बाद 5 सितंबर को गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच होना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...