Breaking News in Hindi

आज जारी हो सकती है BJP प्रत्याशियों की लिस्ट, इस सीट से शिवराज सिंह चौहान का नाम लगभग तय!

भोपाल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में देशभर के करीब 150 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि बैठक में कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई और आज उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है।

बता दें कि करीब एक दर्जन से ज्यादा लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हो सकता है। भोपाल लोकसभा से आलोक शर्मा, विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, खजुराहो से बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और इंदौर से चौंकाने वाला नाम सामने आ सकता है। इतना ही नहीं दिल्ली में कुछ नामों पर मुहर लग चुकी है अब बस ऐलान होना बाकी है।

हालांकि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सार्वजनिक मंच से पहले भी कह चुके हैं कि उन्हें दिल्ली रास नहीं आती। यानि शिवराज राज्य की राजनीतिक करना चाहते हैं और वो दिल्ली नहीं जाना चाहते। पांच बार के सांसद रहने के बाद भी शिवराज दिल्ली क्यों नहीं जाना चाहते ये तो अब तक सामने नहीं आया है। देखा जाए तो शिवराज मध्यप्रदेश के बड़े लोकप्रिय नेता हैं और ऐसे में भाजपा उन्हें भुनाने का मौका नहीं छोड़ सकती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...