Breaking News in Hindi

आमला में चार दिन से घूम रहा तेंदुआ, वन विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश

बैतूल। जिले के आमला नगर और आसपास के गांवों में पिछले चार दिन से तेंदुआ की मौजूदगी बनी हुई है। वन विभाग की टीम उसे न तो पकड़ने का प्रयास कर रही है और न ही घने जंगल में खदेड़ने का काम कर रही है, इससे लोगों में गुस्सा पनप रहा है।

सोमवार को आमला के उप नगर बोड़खी में सबसे पहले सुबह घूमने जाने वाले लोगों को तेंदुआ नजर आया था। इसके बाद से लगातार कहीं न कहीं तेंदुआ लोगों को दिखाई दे रहा है। इससे लाेगों में दहशत का माहौल भी बन रहा है। गुरुवार को ग्राम खिड़की खुर्द में कमल नागपुरे को नदी के पास खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। इसकी जानकारी उन्होंने ग्रामीणों को दी और सतर्क रहने के लिए कहा।

वन विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और खेत में तेंदुआ के पगमार्क देखे। नगर के साथ ही गांवों में भी तेंदुआ नजर आने से किसान खेतों में काम करने जाने में डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ को जल्द पकड़ने या फिर घने जंगल में खदेड़ने की मांग की है।

जल्द पकड़ लेंगे तेंदुआ

गुरुवार को ही नगर के न्यायालय के सामने एक निजी स्कूल के पास दोपहर में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची थी। आमला रेंज की डिप्टी रेंजर सीमा चौकीकर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद से ही वन अमला लगातार सर्चिंग कर रहा है। जल्द ही तेंदुआ का रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...