Breaking News in Hindi

नवजात बच्चों की देखभाल के लिए प्रदेशभर के डाक्टरों को 19 दिसंबर से इंदौर में देंगे प्रशिक्षण

इंदौर। जन्म के बाद नवजात की उचित देखभाल करना आवश्यक होता है, क्योंकि इसमें थोड़ी सी लापरवाही भी घातक हो सकती है। इसी को लेकर नेशनल न्योनेटोलाजी फोरम और यूनिसेफ द्वारा नवजात की जन्म के बाद किस तरह की देखभाल करनी चाहिए, इस पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेशभर के डाक्टर शामिल होंगे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश में इंदौर और ग्वालियर में आयोजित किया जा रहा है। इंदौर में यह कार्यक्रम 19 से 22 दिसंबर तक एमटीएच अस्पताल में होगा। इसके अलावा ग्वालियर में 26 से 29 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसके लिए यूनिसेफ की ओर से डाक्टरों की टीम प्रशिक्षण देगी। कार्यक्रम में विशेष नवजात देखभाल इकाइयों के डाक्टर और नर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे नवजात को इलाज में बेहतर सुविधाएं मिल सके।

नवजात मृत्युदर को रोकना उद्देश्य

जानकारी अनुसार, कार्यक्रम में 26 डाक्टर और अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं प्रशिक्षण देने के लिए चार डाक्टर मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि जन्म के तुरंत बाद नवजात को डाक्टर और स्टाफ द्वारा बेहतर देखभाल मिल सके। बता दें कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम देश के कई जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि नवजात मृत्युदर को रोका जा सके।

प्रशिक्षण में यह सीखेंगे डाक्टर

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व परीक्षण, इंनिशियल स्टेप, उपकरण, वेंटिलेशन, इंडोट्रेकल इंटुबेशन, संचार, आपातकालीन ट्राइएजिंग और मैनजमेंट, स्तनपान, कम वजनी नवजात की देखभाल, थर्मल कंट्रोल, संक्रमण से बचाव, नवजात श्वसन की समस्या, नवजात को पीलिया होना आदि।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....