Breaking News in Hindi

आरईएस विभाग मे फायरिंग से मची अफरा तफरी

जशपुरनगर । ग्रामीण यात्रिकी विभाग मे फायरिंग की घटना से अफरा तफरी मच गई. घटना के बाद मौक़े पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम ने फायर करने वाले ठेकेदार और उसके वाहन चालक को पूछताछ के लिए हिरास्त मे लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। घटना शाम 6 बजे के आसपास की है।

जानकारी के अनुसार जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली निवासी रवीन्द्र गुप्ता और शहर के बिरसामुंडा चौक के निवासी चंदन गुप्ता के बीच पुराने लेन देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम लगभग 6 बजे दोनों ठेकेदारों को शहर के दरबारी टोली के पास स्थित ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में आमना सामना हो गया। इस पर दोनों ठेकेदार आपस मे भिड़ गए।

झगड़े के दौरान दोनों ओर से जमकर लात और घूसे चले। इसी दौरान आरोपित ठेकेदार रविंद्र गुप्ता ने जेब से पिस्तौल निकाल कर फायरिंग कर दी। गोली चलते ही कार्यालय कैम्पस मे अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगो ने फायर करने वाले ठेकेदार को पकड़ लिया और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर एसएसपी डी रविशंकर सहित पुलिस अधिकारी मौक़े पर पहुंचे और ठेकेदार रविंद्र गुप्ता और उसके वाहन चालक को हिरासत में लिया। पुलिस ठेकेदार रविंद्र गुप्ता और उसके वाहन चालक पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....