Breaking News in Hindi

फेसबुक पर चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बेच रहे थे बदमाश, पुलिस ने फोटो देख पकड़ा

इंदौर। भंवरकुआं थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चुराने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।आरोपितों ने चुराई गई ट्रैक्टर ट्राली का फोटो फेसबुक के मार्केट पैलेस एप पर उसे बेचने के लिए अपलोड कर दिया था। पुलिस ने इसी से सुराग जुटाए और आरोपितों तक पहुंच गई।

एडीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, कौशल्यापुरी कालोनी चितावद निवासी हरिप्रसाद रामनारायण दांगी ने 27 अगस्त को ट्रैक्टर व ट्राली चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इंदौर, उज्जैन, देवास रोड़ के करीब 400 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसी बीच पुलिस को फेसबुक पर एक लोडिंग वाहन का फोटो दिखाई दिया जो बेचने के लिए मार्केट में उपलब्ध था। उस वाहन के पास हरिप्रसाद की ट्राली भी खड़ी थी, जिसकी चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज थी।

एक लाख रुपये में बेच दी थी ट्राली

पुलिस ने फेसबुक से जानकारी जुटाई और पता लगाया कि ट्राली तूफान सिंह निवासी पालाखेड़ी आगर मालवा के पास है। पुलिस ने तूफान को पकड़ा तो बताया कि ट्राली विजयसिंह राजपूत ने एक लाख रुपये में बेची है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर ली।

थाने के सामने नाबालिगों ने लूटा

इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने थाने के सामने ही लूट की थी। पुलिस गिरोह के एक सदस्य को तलाश रही है। एडीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, छात्र कमलेश दांगी निवासी आनंद नगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने आइटी पार्क कालोनी के सामने कमलेश से फोन लूट लिया। पुलिस ने बाइक के आधार पर दो आरोपितों को पकड़ लिया। आरोपितों ने अन्य स्थानों की घटनाएं भी कबूली हैं।

पुलिस बटालियन के सामने नाबालिग से फोन लूटा

इंदौर। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस बटालियन के सामने नाबालिग से फोन लूट लिया। पुलिस के मुताबिक, न्यू रामनगर निवासी 16 वर्षीय हिमांशु प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हिमांशु बुधवार शाम दोस्त के साथ पैदल जा रहा था। बाइक पर आए दो बदमाशों ने धक्का देकर गिराया और फोन लूट लिया। पुलिस ने आरोपित संजय सिंह निवासी नंदबाग और कालू निवासी गाडराखेड़ी को गिरफ्तार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास