Breaking News in Hindi

आर्थिक तंगी के साथ काम में भी बार-बार आ रही है बाधा तो बुधवार को जरूर करें ये उपाय

इंदौर। कई बार लोग व्यापार या नौकरी में आने वाली बार-बार की परेशानियों से हताश हो जाता है। करियर में ग्रोथ नहीं मिलने या व्यापार में अच्छा मुनाफा नहीं होने के कारण निराशा छाने लगती हैं। ऐसे में व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह का कमजोर होना भी मुख्य कारण हो सकता है। यदि आपके काम में भी बार-बार बाधा आ रही है और काम सफल नहीं हो रहे हैं तो बुधवार को इन ज्योतिषीय उपायों को जरूर आजमाना चाहिए। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, इन ज्योतिषीय उपायों से बुध देव प्रसन्न होते हैं तो जल्द लाभ भी होता है।

रोज सुबह करें सरस्वती मंत्र का पाठ

रोज सुबह उठते ही अपने हाथ की हथेली को देखें और “कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्’ मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बुधवार को यह उपाय विशेष तौर पर करना चाहिए।

 

सूर्यदेव को जल अर्पित करें

रोज सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें। सूर्योदय के बाद एक तांबे के पात्र में शुद्ध जल लें और उसमें थोड़ा सा गुड़, दूर्वा, लाल फूल और साबुत चावल डालें। सूर्य की ओर मुंह करके 11 बार “ओम घृणिं सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें। फिर सूर्य देव को नमस्कार करें और सफल करियर के लिए प्रार्थना करें। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को राजकुमार ग्रह की संज्ञा दी गई है। सूर्य देव की आराधना करने से बुध देव भी प्रसन्न होते हैं।

गायत्री मंत्र का जाप

गायत्री मंत्र एक शक्तिशाली मंत्र है, जो राह में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करता है। नौकरी में किसी भी तरह की बाधा आ रही हो तो गायत्री मंत्र का जाप बुधवार को जरूर करना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी भी दूर होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...