Breaking News in Hindi

इंटरव्यू देने इंदौर आई शोधकर्ता को बापट चौराहे पर ट्रक ने कुचला मौत

 इंदौर  इंदौर में सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई। वह पालमपुर में लैब में शोध कर रही थी। बेकाबू ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। एक पहिया शरीर के ऊपर से निकल गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

घटना सुखलिया स्थित बापट चौराहा टेंपो स्टैंड की है। स्कीम-54 निवासी 30 वर्षीय अश्लेषा तानसेन होलकर एमआर-10 से घर की तरफ जा रही थी। पीछे से आ रहे ट्रक ने अश्लेषा के स्कूटर को टक्कर मार दी। अश्लेषा के गिरने के बाद भी ट्रक रुका नहीं और कुचलता हुआ आगे निकल गया। स्वजन के मुताबिक, अश्लेषा पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) में लैब में शौध करती थी।

डीएवीवी में इंटरव्यू देने आई थी इंदौर

दो दिन बाद उसका देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में लाइफ साइंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इंटरव्यू होना था। अश्लेषा इंटरव्यू के लिए इंदौर आई थी। रविवार सुबह वह श्रीराम एन्क्लेव में रहने वाले भाई रोहन के पास जरूरी दस्तावेज लेने गई थी। लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गई। राहगीरों ने उसके फोन से भाई को कॉल कर मौके पर बुलाया। उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...