Breaking News in Hindi

इंटीमेट सीन के दौरान पढ़ी गई भगवद गीता ओपेनहाइमर फिल्म पर हो रहा विवाद

हिरोशिमा और नागासाकी में तबाही मचाने वाले परमाणु बम को बनाने वाले ‘जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर’ की बायोग्राफी फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन बावजूद इसके फिल्म के एक सीन को लेकर यूजर्स काफी भड़क रहे हैं। बॉलीवुड निर्देशकों ने भी ओपेनहाइमर के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की तारीफ की है। एक्टर किलियन मर्फी और डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की पॉपुलैरिटी के कारण इस फिल्म का क्रेज इंडिया में भी देखने को मिल रहा है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी अच्छी कमाई की। लेकिन अब एक सीन के कारण लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

लोगों ने उठाए सवाल

बता दें कि साइंटिस्ट जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर हिंदू महाकाव्य भगवद गीता पढ़ा करते थे। फिल्म में एक इंटीमेट सीन के दौरान उन्हें भगवद गीता पढ़ते हुए देखा गया है। इसे देख भारतीय काफी नाराज हो रहे हैं। वे मेकर्स पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने ओपेनहाइमर की भगवद गीता के प्रति दिलचस्पी को बड़े पर्दे पर दिखाया है, लेकिन जिस तरह से इसे दिखाया गया है, उससे भारतीयों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म में इंटीमेट सीन के दौरान भगवत गीता पढ़ने वाले सीन को नहीं हटाने के लिए सेंसर बोर्ड पर भी सवाल उठा रहे हैं।

विवादों में फंसी ओपेनहाइमर

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ओपेनहाइमर को बायकॉट करने का अनुरोध करता हूं। मुझे पता चला है कि इसमें भगवद गीता से जुड़ा आपत्तिजनक सीन है।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “फ्लोरेंस पुघ के हाथ में भगवद गीता होने और किलियन मर्फी के इंटीमेट सीन के दौरान उसका पाठ करने वाला सीन क्यों जरूरी था। ये एक बेहतरीन फिल्म है लेकिन यह सीन काफी निराशाजनक था।” वहीं, ये भी दावा किया जा रहा है कि फिल्म में इस तरह के सीन को ब्लर कर दिया गया है। मेकर्स ने ऐसे सीन पर ब्लर पैचेस अप्लाई किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....