Breaking News in Hindi

इंदौर उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी में आंशिक गिरावट

 इंदौर अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को कुछ सटोरियों की मुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ने के कारण सोना-चांदी वायदा घटकर बंद हुआ। कामेक्स पर सोना 12 डॉलर घटकर 1961 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17 सेंट घटकर 24.71 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इसका असर भारतीय बाजारों में शनिवार को भी देखा गया।

इंदौर में लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी की कीमतों में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को इंदौर में सोना कैडबरी आंशिक घटकर 60375 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 100 रुपये घटकर 73300 रुपये प्रति किलो रह गई। बाजार में उपभोक्ता ग्राहकी बेहद सुस्त बनी हुई है। बाजार पूर्णत: अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बुलियन मार्केट की तेजी-मंदी पर आधारित चल रहा है।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 60375 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 60850 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 55740 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 60430 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73300 रुपये, चांदी टंच 73400 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 75650 रुपये प्रति किलो बोली गई। शुक्रवार को चांदी 73400 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60480 रुपये तथा सोना रवा 60380 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 73600 रुपये तथा चांदी टंच 73500 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 61000 रुपये तथा सोना रवा 60950 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 75000 रुपये तथा चांदी टंच 75100 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....