Breaking News in Hindi

इंदौर : नशेड़ी युवक-युवती ने कार से दंपति को उड़ाया, पति को आधा किमी तक घसीटा, लोगों ने की कार में तोड़फोड़

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जहां  राऊ थाना क्षेत्र में किनारे सामान बेच रही महिला और उसके पति को एक नशेड़ी कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक महिला के पति को घसीटते हुए आधा किलोमीटर तक लेकर गया। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। एमराल्ड हाइट स्कूल के सामने हुए दर्दनाक हादसे से गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। लोगों ने कार धक्का लगाते हुए पलटा दिया।

बताया जा रहा है कि कार में एक लड़की भी सवार थी और कार चालक नशे में था। कार चालक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस को कार में नशा करने वाला गोगो पेपर भी मिला है। हादसे में घायल हुई महिला और उसके पति को पुलिस कर्मी संदीप पांचाल ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया है। घायल महिला गर्भवती बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...