Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

खरगोन में पकड़ी गई 75 लाख रुपए की गांजे की खेती ,620 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पुलिस ने आदिवासी इलाके में पहाड़ों और तालाबों से घिरे नो मोबाइल नेटवर्क जोन में अवैध गांजा की खेती पकड़ी है। आपको बता दें की यहां पर पुलिस ने 14 क्विंटल 20 किलो वजन के 620 गांजे के पौधे जब्त किए हैं। जिनकी कीमत 75 लाख रुपए बताई जा रही है, बिस्टान थाना क्षेत्र के सालई कुंडी फालिया में श्याम लाल के खेत में पुलिस ने दबिश दी थी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खेत में कपास की फसल के बीच हाईटेक तरीके से गांजे की फसल में सिंचाई हो रही थी। यहां पर लगभग दो एकड़ में खेती हो रही थी, पिकअप वाहन से गंजा भरकर बिस्टान थाने लाया गया और गुरुवार की शाम को खरगोन एसपी धर्मराज मीणा ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने खेत पर बने एक घर से एक आरोपी को पकड़ा है इस मामले में पुलिस आरोपी से अभी पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.