Breaking News in Hindi

इंदौर में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर प्रशासन ने मारा छापा, चार गोदाम किए सील..

इंदौर: हरदा में हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री और कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला प्रशासन शहर में पटाखा फैक्ट्रीयों को चेक कर रहा है। इसी के तहत एसडीएम और एसीपी की टीम तेजाजी नगर क्षेत्र में कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई।

पुलिस और प्रशासन की टीम तेजाजी नगर पहुंची और यहां पर 14 पटाखा  गोदामों को चेक किया है, जांच में पाया गया की चार गोदाम नियमों के विरुद्ध चल रहे थे। किसी गोदाम में अनुमति प्राप्त नहीं थी, तो किसी गोदाम में इलेक्ट्रिसिटी की लाइन गोदाम के अंदर से ही सप्लाई की जा रही थी, जिस से भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता था, ऐसे चार गोदाम को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर ही सील किया है।

एसीपी आशीष पटेल का कहना है कि प्रशासन के साथ मिलकर यह करवाई क्षेत्र में की जा रही है, जिस में चार गोदाम को सील किया गया है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आपको बता दें कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलग-अलग टीमों के साथ गोदाम की जांच के लिए मैदान में उतर गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन