Breaking News in Hindi

इंदौर में गरबा में जा रही बच्ची से छेड़छाड़, एक अन्य युवती से दुष्कर्म

इंदौर। गरबा पंडाल जा रही 11 वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने अश्लील हरकतें की। इसी बीच एक युवक आ गया और आरोपित बच्ची को छोड़कर भाग गया। स्वजन मंगलवार रात थाने पहुंचे और आरोपित पर छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया। वहीं एक अन्य मामले में इंदौर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती से दुष्कर्म के आरोप में दोस्त पर केस दर्ज किया गया है।

अकेला पाकर पकड़ा

हीरानगर पुलिस के मुताबिक 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को मां गरबे में छोड़कर पानी भरने के लिए घर आई थी। बेटी भी कुछ देर बाद छोटे भाई को छोड़ने घर आ गई। वापस पंडाल जाते समय एक युवक ने दोनों हाथ पकड़ लिए। वह उसे ले जाना चाहता था। बच्ची चिल्लाई तो उसने मुंह दबाया और धमकाने लगा। तभी एक युवक आ गया। ललकारने पर आरोपित छोड़कर भाग गया। लोगों ने बच्ची की मां को काल लगाकर पूरी घटना बताई।

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। बच्ची काफी घबराई हुई थी। मंगलवार को सामान्य स्थिति होने पर मां बेटी थाने आई और एफआइआर दर्ज करवाई। आरोपित की पहचान भोलानाथ कालोनी में रहने वाली अनुराग के रुप में हुई है।

छात्रा से दोस्त ने किया दुष्कर्म

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने सहेली के दोस्त के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोपित करण दौरे ने शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपित से चार साल पूर्व दोस्ती हुई थी। आरोपित करण उसकी सहेली का दोस्त है। आरोपित ने बातचीत के लिए होटल बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी से मना कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप