Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सावधान! सरकारी योजना के नाम पर फ्रॉड, लिंक पर क्लिक करते ही किसान के खाते से 11 लाख साफ

छिंदवाडा। छिंदवाड़ा में पीएम किसान के नाम पर एक बड़ी धोखाधड़ी सामने आया है। जहां एक किसान के खाते से एक मैसेज आने के बाद लगभग 11 लाख रुपए की ठगी हो गई। ठगों ने किसान का पूरा खाता खाली कर दिया। घटना के बाद पीड़ित किसान ने पुलिस से मामले की शिकायत कर राशि वापस दिलाने की मांग की है।

ग्रुप में आए लिंक पर किया क्लिक और हो गया फ्रॉड

दरअसल, तंसरा माल के किसान कैलाश मोहबे ने अपने पंजाब नेशनल बैंक के खाते से धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्हें व्हाट्सएप पर एक सरकारी ग्रुप में पीएम किसान के नाम से एक लिंक मिला था, जिस पर क्लिक करने से उनका मोबाइल हैंग हो गया और फोन-पे ऐप्लिकेशन बंद हो गया। जब उन्होंने दोबारा फोन-पे चालू किया और कुछ लेन-देन किए, तो उन्हें पता चला कि उनके खाते में सिर्फ 534 रुपए ही बचे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.