Breaking News in Hindi

इंदौर में डेंगू की दस्तक से हड़कंप, दो गांवों में मिले आठ मरीज

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में डेंगू ने दस्तक दी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू के आठ मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने बिना देरी किए विस्तृत सर्वेक्षण शुरू किया है। अब तक दो गांवों में डेंगू के 8 मरीज मिले हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के शिविर में जांच के दौरान सांगवी गांव में एक और सगड़ोद गांव में सात डेंगू मरीज मिले। पटेल ने बताया कि डेंगू के सभी आठ मरीजों की हालत खतरे से बाहर है जिनमें दो नाबालिग लड़कियां और 72 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

डॉ पटेल ने बताया कि हमने दोनों गांवों में सर्वेक्षण किया, तो हमें मवेशियों को पानी पिलाने के पात्रों में डेंगू का लार्वा मिला। यह लार्वा नष्ट कर दिया गया है और गांव वालों को ताकीद की गई है कि वे इन पात्रों का पानी वक्त-वक्त पर बदलते रहें। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...