Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

इंदौर में तेज रफ्तार कार ने भरपाया कहर, डिवाइडर से टकराकर दीवार में घुसी, 3 घायल

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले रोड डिवाइडर से टकराई और उसके बाद एक बिल्डिंग की बाउंड्री वॉल में जाकर कार से जा टकराई। हादसे में एक युवक और दो युवतियां घायल हो गए।

बता दे कि पूरा मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 140 का है। जहां कार सवार एक युवक और 2 युवतियां तेज गति से कार चला रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर पहले रोड के साइड डिवाइडर से टकराई और उसके बाद आनंदवन सोसाइटी की बाउंड्री वॉल में जाकर। हादसा इतना भयानक था कि समिति परिसर के अंदर खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार के अंदर शराब बोतले भी मिली संभवतः सभी शराब के नशे में थे। हादसे के बाद कार के एयरबेग खुल गए। इस हादसे में 1 युवक और युवती घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया तिलक नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू करदी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.