Breaking News in Hindi

इंदौर में दोहरा हत्याकांड, खून से लथपथ मिले प्रेमी जोड़े के शव

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। पूरा मामला एरोड्रम क्षेत्र का है यहां एक युवक और उसकी महिला मित्र की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर की घटना है। इस मामले में एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला और एक युवक के शव पड़े हैं जिसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक मकान की तीसरी मंजिल पर देखा कि रवि और उसकी दोस्त सरिता का शव रक्त रंजिश हालात पड़ा था। मौके पर से पुलिस को तलवार भी मिली है। मृतक रवि ठाकुर नंदा नगर का रहने वाला और सरवटे बस स्टैंड पर होटल संचालित करता है।

रवि का महिला के यहां आना जाना लगा रहता था। बदमाश दोनों की हत्या कर मौके से फरार हो गए। एरोड्रम पुलिस ने अब मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी हुई है जिससे हत्याकांड में खुलासा हो सके और असल बात सामने आ सके। इस पूरे मामले में जो जानकरी सामने आई है। वह यह कि दोनों के शव नग्न अवस्था में मिले है। संभवतः अवैध संबंधों के पीछे यह दोहरा हत्या कांड किया गया है। एरोड्रम पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....