Breaking News in Hindi

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धीरेन्द्र शास्त्री को दी हत्या की धमकी, 10 लाख की मांगी रंगदारी

छतरपुर : बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम से हत्या करने की धमकी देकर 10 लाख रूपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी को छतरपुर पुलिस गिरफ्तार किया है। आरोपी पटना बिहार नालंदा में छिपा बैठा था। छतरपुर पुलिस ने आरोपी को सीबीआई व इंटरपोल की मदद से ट्रेप करके गिरफ्तार किया है। आरोपी कंप्यूटर का जानकार है, हालांकि उसका बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं पाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दिनांक 19 अक्तूबर को बागेश्वनर धाम की अधिकृत ईमेल आईडी पर एक मेल आई थी जिसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को अज्ञात आरोपी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी देकर एक दिन का समय दिया गया था तथा जान बचाने के लिए आरोपी ने 10 लाख रू. की मांग की गई। इसकी शिकायत बमीठा थाना में की गई। जिस मामला संवेदनशील होने के चलते पुलिस ने तुरंत जांच शुरु कर दी और बिहार से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अमित सांघी ने बताया कि नालंदा निवासी 25 वर्षीय आरोपी कंप्यूटर का जानकार है। जो बीच-बीच में झांसी आता रहता था। इसी दौरान उसे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के बारे में पता चला। आरोपी ने लारेंस बिश्नोई गैंग की फ्रोटोन मी पर मेल आइडी बनाई और बागेश्वर धाम की ऑफिशियल आईडी पर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से 10 लाख रुपए की मांग की। रुपए न देने पर हत्या की धमकी दी। मामला संवेदनशील होने से पुलिस ने गोपनीयता रखी और सीबीआई के जरिए इंटरपोल की मदद ली और आरोपी आकाश शर्मा को ट्रेस किया। इंटरपोल व सीबीआई ने आरोपी के बिश्नोई गैंस से संबंध नहीं पाए हैं। लेकिन धमकी देने के आरोप में छतरपुर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर छतरपुर ले आई है। आरोपी के खिलाफ आइपीसी धारा 387 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

●मेल में लिखी थी ये भाषा…

बाबा प्रणाम, बाबा आप तो जानते ही होंगे हमें, क्योंकि आप बाबा जो है। अगर नहीं पता तो गूगल पर सर्च करना लॉरेंस बिश्नोई, आपको सब जानकारी मिल जाएगी, वैसे ये मेल इसलिए किया है कि आप इतने लोगों से लूटकर कमा रहे हो तो हमें थोड़े से रुपए 10 लाख दे दो। अगर आप नहीं देंगे तो आप का गेम बजा देंगे। आप सोचो कि आप को क्या करना है, 10 लाख या जान देनी है। अगर कल सुबह तक रिप्लाई नहीं आया तो शनिवार के बाद आप का बुरा टाइम शुरू हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप