Breaking News in Hindi

इंदौर में नगर निगम की लापरवाही, गड्ढे में भर गया बारिश का पानी, आफत में आई बच्ची की जान

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नगर निगम के पीएचई विभाग के अफसरों की लापरवाही शहर की जनता के लिए जानलेवा साबित हो रही है। नर्मदा लाइन सुधारने तथा नई लाइन डालने के लिए पीएचई ने शहर भर में गड्‌ढे खोद रखे हैं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगह इन्हें खुला ही छोड़ दिया गया। ऐसे में बारिश के कारण इन गड्‌ढों में पानी भर गया, जिससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।नगर निगम द्वारा खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में एक मासूम डूबते-डूबते बची। दिल दहलाने वाला एक वीडियो आया है जो कि वार्ड-1 अम्मार नगर का बताया जा रहा है।

इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला और बच्ची पानी से भरे हुए गड्ढे से बचते हुए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान मासूम गड्ढे की गहराई नापने के लिए पैर डालती है, लेकिन इसी दौरान उसका पैर फिसल जाता है और पलभर में वह डूबने लगती है।। गनमीत रही गड्‌ढे के किनारे तक उसका हाथ पहुंच जाता है। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक लड़का उसे देखता है और उसे खींचकर गड्ढा से बाहर निकालता है। बता दें कि चार दिन पहले का यह वीडियो अब सामने आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...