Breaking News in Hindi

इंदौर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, कैलाश विजयवर्गीय का करीबी था मृतक

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के एमजी रोड़ थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई, हत्या जेल रोड़ स्थित विजय भांग गोटा के सामने हुई है। मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की थी वह उनके घर के आसपास ही रहते थे। हत्या के बाद मोनू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है।

जेल रोड़ स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे की आज भगवा वाहन रैली थी, जिसके लिए वह देर रात तक बैनर-पोस्टर लगवा रहे थे। उस दौरान दो युवक बाइक पर मोनू के पास आए पिस्टल निकाल कर मोनू की छाती पर गोली मारकर भाग निकले, एडिशनल डीसीपी के मुताबिक अर्जुन और पीयूष ने घटना को अंजाम दिया है। मोनू को गोली लगने के बाद उसका दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोनू युवा मोर्चा में नगर उपाध्यक्ष की पोस्ट पर थे। मोनू हर साल इलाके में भगवा यात्रा निकलते थे ,बाइक पर आए पीयूष और अर्जुन ने मोनू से बातचीत की और रैली के बारे में पूछा और फायर कर दिए, तत्काल घायल को दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन