Breaking News in Hindi

इंदौर में महापौर ने किया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, एमआईसी सदस्य भी रहे मौजूद

इंदौर।: गणेशोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी को हुआ। भक्तों ने नम आंखों के साथ बप्पा को विदाई दी। गणपति विसर्जन के मौके पर महिलाएं और बच्चे भावुक हो गए। सभी ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे भी लगाए। इंदौर नगर निगम के द्वारा गणेश प्रतिमा के विसर्जन को लेकर ख़ास व्यवस्था की गई थी, शहर मेंयू मौजूद जवाहर टेकरी पर इन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पूजा पाठ और विधि विधान के बाद इन गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन प्रक्रिया को शुरू किया। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गणेश जी से शहर की सुख समृद्धि की कामना की। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशानुसार हर बार की तरह इस वर्ष भी जवाहर टेकरी पर आधुनिक तकनीक के साथ गणेश जी की प्रतिमाओं विसर्जन किया गया गया है। इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त शिवम वर्मा के अलावा तमाम अधिकारी और एमआईसी सदस्य भी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...