Breaking News in Hindi

बालाघाट में तैयार किया गया था फिलिस्तीनी झंडा, इंस्टाग्राम पर देखकर युवकों ने जुलूस में लहराया

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में ईद मिलादुन्नवी जुलूस के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा जुलूस के साथ फिलीस्तीन देश का झंडा लहराया जा रहा था। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है इसमें से एक युवक नाबालिग है। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में इस तरह से फिलीस्तीनी का झंडा लहराना सिखा था। जिसका वीडियो बनाकर बाद में सोशल मीडिया पर शेयर करते लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पुलिस के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलू पर जांच की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में नामजद आरोपी शाकिब खान ने बताया कि उसे 17 वर्षीय नाबालिक द्वारा झण्डा दिया गया था। नाबालिग से विधि अनुसार पूछताछ करने पर बताया कि उसने शोहेल खान के साथ इंस्टाग्राम पर फिलिस्तीनी का झण्डा लहराते हुए देखा था।

जिससे प्रेरणा लेकर दोनो ने फिलिस्तीन का झण्डा बनवाकर ईद मिलादुन्नबी जुलूस में लहराने की योजना बनाई। बालाघाट के अलावा पड़ोसी जिला मंडला व अन्य जिले में भी फिलिस्तीन के झंडे को लहराने के मामले प्रकाश में आए है,बहरहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर हर पहलुओं पर बारीकी से जांच करने का दावा कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...