Breaking News in Hindi

इंदौर में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के बिना ही हो रही वाहनों की जांच

इंदौर। इंदौर में वाहनों के फिटनेस का काम एआरटीओ के जिम्मे है। वे आफिस की फाइलें निपटाने के साथ वाहनों की फिटनेस की प्रक्रिया भी निपटा रहे हैं। वाहनों की बाहरी जांच कर कैमरे से फोटो लेकर फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। वाहनों की आंतरिक जांच नहीं हो रही है, क्योंकि इंदौर में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर नियुक्त नहीं है।

पूरे प्रदेश में 45 के करीब मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पद खाली पड़े हैं। परिवहन विभाग द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के दौरान देखा जाता है कि वाहन सड़क पर चलने की हालत में है या नहीं। वाहन के ब्रेक, स्टीयरिंग, बाडी, गियर, इंजन, चेसिस, टायर की हालत, हेडलाइट, साइड ग्लास और रेडियम पट्टी की जांच की जाती है।

मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर मशीनों के साथ ही फिजिकली सभी की जांच करता है। मापदंड पर खरा उतरने के बाद फिटनेस प्रामाण पत्र दिया जाता है, लेकिन इंदौर में इस व्यवस्था का पालन नहीं हो पा रहा है। यहां वर्षों से मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर का पद खाली है। दो एआरटीओ के जिम्मे विभाग के अधिकांश काम का दायित्व है।

यह है बस फिटनेस के मापदंड

– यात्री बस के इंजन की हालत सही होना चाहिए। चालू करने पर ज्यादा आवाज न करे और धुआं न छोड़े।

– बस में स्पीड गवर्नर अनिवार्य है, ताकि बस की गति को कंट्रोल रखा जा सके।

– बसों में वीएलटीडी (व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस) और पैनिक बटन होना चाहिए।

– 32 सीट वाली बसों में एक दरवाजा और एक आपातकालीन दरवाजा।

– 32 से अधिक सीट वाली बसों में दो दरवाजे और एक ड्राइवर की तरफ आपातकालीन दरवाजा होना चाहिए।

– कांच पर काली फिल्म नहीं लगाई जा सकती, कांच पूरी तरह से पारदर्शी होना चाहिए।

– खिड़कियों पर सुरक्षा राड अनिवार्य है, ताकि यात्री बाहर अंग न निकाल सके।

– बसों की हालत सही होना चाहिए। रेडियम भी लगाना अनिवार्य है।

– बसों में रिमोल्ड टायर मान्य नहीं हैं। रिमोल्ड टायर में फिटनेस नहीं होता।

ऐसे मिलता है फिटनेस प्रमाण पत्र

परिवहन विभाग के वाहन पोर्टल पर आनलाइन टैक्स जमा किया जाता है। टैक्स जमा होने के बाद फिटनेस की तारीख मिलती है। परिवहन कार्यालय वाहन को भेजना पड़ता है। यहां वाहन में ग्लास, इंडिकेटर, लाइटिंग, रेडियम पट्टी और स्पीड गवर्नर की जांच कर फोटो की जाती है। आगे-पीछे और साइड से गाड़ी का फोटो करने के बाद सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाता है।

परिवहन विभाग इंदौर में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर नियुक्त नहीं है। वाहनों के फिटनेस की प्रक्रिया एआरटीओ द्वारा की जाती है। वाहनों के कलपुर्जों की जांच करने वाली मशीने भी उपलब्ध नहीं है। – प्रदीप कुमार शर्मा, आरटीओ

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...