Breaking News in Hindi

सागर में झोपड़ी में महिला का 2 दिन पुराना मिला शव, फैली सनसनी

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में बंडा थाना क्षेत्र में बरा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कंदवा में 2 दिन पुराना महिला का शव मिला है। आपको बता दें कि दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार यह झोपड़ी ग्वारीघाट मोहल्ला के पास बनी हुई है। मंगलवार को यहां पर लोगों को बदबू आई इसके बाद उनको शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई, झोपड़ी में जाकर देखा तो महिला का शव पड़ा था।

बंडा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान जमनी निवासी कंदवा के रूप में हुई है,एसडीओपी शिखा सोनी से मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव दो दिन पुराना है। प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है, पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....