Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

इंदौर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से भागा कैदी पुलिस ने सूरत से पकड़ा, पूछताछ जारी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से भागे उज्जैन जेल के कैदी इरफान लाला को संयोगितागंज थाने की स्पेशल टीम और जेल प्रहरी ने गुजरात पुलिस की मदद से पकड़ा है। जिसमें टीम ने कैदी इरफान लाला व उसके गुजरात में उपस्थित रिश्तेदारों के संबंध में हर छोटी से छोटी जानकारी एकत्रित की और गुजरात पुलिस से आरोपी की लोकेशन ट्रेस करवाई और फिर संयोगितागंज थाने की टीम के साथ जेल प्रहरी ने घेराबंदी कर उसे सूरत से धर दबोचा।

गौरतलब है कि आरोपी इरफान लाल को कैंसर के उपचार के लिए उज्जैन की जेल से लेकर इंदौर आए थे। जहां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। इस दौरान उसने मौका पाकर अपना  हाथ हथकड़ी से निकाला और अस्पताल से फरार हो गया। जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.