Breaking News in Hindi

इंदौर में BJP की बढ़ सकती है मुश्किलें, कांग्रेस का नया सेल्फी प्वाइंट बना चर्चा का विषय

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय के नीचे सेल्फी प्वाइंट बनाए गए। नोटा पर वोट देने का यह सेल्फी प्वाइंट अब चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित आम जन द्वारा नोटा पर वोट देने की अपील की है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर नोटा सेल्फी पॉइंट बनाया है। इस सेल्फी प्वाइंट पर कांग्रेस कार्यकर्ता, आम जनता अपनी नोटा सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर प्रेषित करेगी। कांग्रेस का कहना है भाजना ने जिस तरह लोकतंत्र की हत्या की है, इससे आम जनता में रोष व्याप्त है। इस बार जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा को सबक सिखाने के लिए जनता इस बार नोटा पर ही वोट करेगी। कांग्रेस ने निरंतर अभियान चला रखा है सेल्फी प्वाइंट पर महिला, युवा, बुजुर्ग ने अपनी सेल्फी ली और कहा कि इस बार किसी भी हालत में जनता नोटा पर वोट करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन