Breaking News in Hindi

इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस गुजरात में दुर्घटनाग्रस्‍त, 4 की मौत

इंदौर। इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस गुजरात में दुर्घटना का श‍िकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हुई है। इस दुर्घटना में 17 लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है।

रात को इंदौर से अहमदाबाद के लिए निकली थी बस

बताया जाता है कि गजराज ट्रेवल्‍स की यह बस कल रात को इंदौर से अहमदाबाद के लिए निकली थी। बस क्रमांक एआर 01/T 6915 बताया गया है।

दाहोद के पास हुआ हादसा

हादसा अलसुबह चार बजे दाहोद के पास हुआ है। इसमें बस चालक सहित 4 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार लग्‍जरी बस का हादसा गोधरा दाहोद हाइवे पर गढ़चुंंदरी गांव के पास हुआ।

मृतकों में दो बच्‍चे भी शाम‍िल

जानकारी के अनुसार मृतकों में दो बच्‍चे और एक महिला के साथ एक पुरुष शाम‍िल है। दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। यह भी पता चला है कि मरम्‍मत के लिए सड़क के किनारे खड़ी एक अन्‍य बस से यह बस जा टकराई।

धार जिले के मृतक

जानकारी के अनुसार हादसे में पपीता बाई गुंडिया, पपीता बाई के बेटे प्रेम और बेटी मुस्‍कान की मौत हुई है। मूलत धार जिले की पपीता बाई गुजरात के राजकोट के पास गोंडल में मजदूरी करती थी। वह त्‍योहार मनाने के बाद लौट रही थी। हादसे में एक अन्‍य बस के क्‍लीनर राकेश निवासी जोधपुरी की भी जान गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?