Breaking News in Hindi

सरकारी वाहन के चालक की मौत, शराब पीने का था आदी

बालाघाट। शराब के अत्यधिक सेवन से एक 38 वर्षीय युवक की मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-10 मटन मार्केट के पास रहने वाले शेख कदीर उम्र-38 पेशे से चालक था और सरकारी वाहन चलाता था। विधानसभा चुनाव में वह पुलिस लाइन के वाहन चलाता था।

18 नवंबर को पुलिस लाइन से उसकी गाड़ी मुक्त हुई थी

शेख कदीर के भाई शेख नजीर ने बताया कि कदीर लंबे समय से ड्राइवरी कर रहा था। वह पहले एसडीएम कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय और न्यायाधीश साहब की गाड़ियां चलाता था। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के अगले दिन 18 नवंबर को पुलिस लाइन से उसकी गाड़ी मुक्त हुई थी। आज मंगलवार को सुबह उसकी तबीयत खराब हो गई।

हिचकी ले रहा था, जिसमें शराब की बदबू आ रही थी

मैं कलेक्ट्रेट कार्यालय गाड़ी का मुक्ति प्रमाण पत्र लेने गया था। फाेन पर भाई की तबीयत खराब होने की सूचना मिली तो मैं घर पहुंचा। उस समय वह लगातार हिचकी ले रहा था, जिसमें शराब की बदबू आ रही थी। हालात बिगड़ती देख उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के 15 मिनट का उसने दम तोड़ दिया।

नशामुक्ति केंद्र में भी नहीं छूटी नशे की आदत

स्वजनों के मुताबिक, मृतक शेख कदीर शराब पीने का आदि था। भाई शेख नजीर ने बताया कि शराब की बुरी आदत के कारण उसका विवाह नहीं हो सका था। उसकी शराब की अादत छुड़ाने के लिए उसे भटेरा चौकी स्थित नशामुक्ति केंद्र भी ले जाया गया था, लेकिन वहां से भी कदीर की शराब पीने की आदत नहीं छूट सकी। अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...