Breaking News in Hindi

इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा साल 2024, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, दूर होगी आर्थिक तंगी

 कर्क राशि वालों के लिए भी नया साल शुभ फल लेकर आएगा। धन कमाने के खूब सारे अवसर मिलेंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

साल 2024 धनु राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  1. कर्क राशि वालों के लिए भी नया साल शुभ फल लेकर आएगा।
  2. धन कमाने के खूब सारे अवसर मिलेंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
  3. विवाह के योग बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। साल 2023 जल्द ही खत्म होने वाला है। नए साल के स्वागत के लिए सभी तैयारियों में जुट हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से देखा जाए तो आने वाला साल 3 राशियों के लिए काफी ज्यादा शुभ रहने वाला है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, कारोबार, नौकरी, निवेश या पैतृक संपत्ति के लिहाज से साल 2024 शुभ रहेगा, लेकिन धनु, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए नया साल काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

धनु राशि वालों को नौकरी में लाभ

साल 2024 धनु राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के कई स्रोत खुल सकते हैं और ऐसे में परिवार की आर्थिक तंगी खत्म होगी। पुराने विवादों का समाधान होगा।

कर्क राशि वालों को बिजनेस में फायदा

कर्क राशि वालों के लिए भी नया साल शुभ फल लेकर आएगा। धन कमाने के खूब सारे अवसर मिलेंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। विवाह के योग बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

सिंह राशि को सेहत में लाभ

सिंह राशि वालों को भी नए साल में लाभ होगा। पुरानी बीमारियों से निजात मिलेगी। सेहत में लाभ होगा। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। फिजूलखर्ची कम हो सकती है। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...