Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

इस जन्माष्टमी लड्डू गोपाल को लगाए इस चीज का भोग, इन मंत्रों के जाप से होगा लाभ, देखें पूजा की विधि

 हर साल भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भक्त लड्डू गोपाल की पूजा करने के बाद व्रत करते हैं। देशभर में यह त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में सजावट के साथ घर में भी सजावट की जाती है और लड्डू गोपाल का पूजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति विधि पूर्वक पूजन करता है उसके घर में सुख-शांति आती है और जीवन में सफलता भी मिलती है।

धार्मिक मान्यता है कि कृष्ण जी के बाल रूप का पूजन रात्रि में उनके जन्म के समय ही करना शुभ होता है। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार कुछ लोग ने 6 सितंबर 2023 को मना रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण के भोग में कुछ चीजें जरूर शामिल करें जो उन्हें सबसे प्रिय हैं।

माखन और मिश्री

 माखन और मिश्री दोनों ही चीजें श्रीकृष्ण की प्रिय है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को इन दोनों ही चीजों का भोग जरूर लगाएं। इसमें तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल जरूर करें।

धनिया पंजीरी

 जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को धनिया पंजीरी का भोग लगाया जाता है। इसके लिए धनिया पाउडर में काजू, बादाम, मिश्री और घी को मिलकर मिक्स कर लें और कान्हा को भोग लगाएं। इसमें भी तुलसी पत्र को जरूर शामिल करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.