Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

क्या आपके पार्टनर में भी है ये आदतें, हो सकते हैं Toxic Relationship का शिकार

रिश्ता कोई भी हो उसे हम अपने प्यार से खास बना देते हैं. कोई भी रिश्ता तभी सफल होता है जब उसमें प्यार और विश्वास दोनों तरफ से हो एकतरफा नहीं. लेकिन कई बार जब दो लोग साथ रहते हैं तो उनके बीच कुछ बातों को लेकर मतभेद हो जाता है, कई बार बात इतनी बिगड़ जाती है कि उनके बीच धीरे धीरे दूरी आ जाती है. रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए प्यार के साथ कुछ और चीजें भी हैं जो अहम भूमिका निभाती हैं. माना कि लड़ाई झगड़े हर कपल के बीच होते हैं लेकिन हमेशा लड़ते रहने से आपका खुशहाल रिश्ता टॉक्सिक रिश्ते में बदल जाता है. हर छोटी बात पर लड़ना, हमेशा एक दूसरे पर शक करते रहना, अपने पार्टनर को कंट्रोल करना ये सब टॉक्सिक रिश्ते के कुछ संकेत हैं. अगर आपको अपने पार्टनर में यहां बताए गए लक्षण दिखे तो समझ जाएं कि रिश्ता टॉक्सिक बन चुका है.

हर छोटी बात पर लड़ना

कई बार जब दो लोग साथ रहते हैं तो उन्हें एक साथ घुलने मिलने में समय लगता है. खासकर शादी के बाद दुल्हा दुल्हन दोनों के बीच इस वक्त कई मतभेद हो जाते हैं. लेकिन कुछ समय बीत जाने के बाद भी अगर आपके बीच हर छोटी बात पर लड़ाई हो रही है तो आपको अपने रिश्ते को लेकर सोचने की सख्त जरूरत है. वहीं कई बार आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को नहीं समझते हैं जिसके वजह से भी अक्सर पति पत्नी में लड़ाई हो जाती है. इनके बीच लड़ाई होना आम बात है लेकिन अगर लड़ाई ज्यादा लंबी चले और ज्यादा दिनों तक आप बात नहीं कर रहे हैं तो आपको इसे ठीक करने के बारे में जरूर सोचना चाहिए.

शक करने की आदत

कुछ लोग अपने पार्टनर पर बिना बात का शक करते हैं, इस वजह से जब वह सच भी बोल रहे हैं तभी भी उन्हें झूठा ठहराने के वजह से अक्सर लड़ाई होना स्वाभाविक है. अगर आपका पति या पार्टनर आप पर सक करता है तो आप टॉक्सिक रिलेशन के शिकार हैं. इस तरह का रिश्ता आपकी आजादी और खुशी दोनों छीन सकता है. इसलिए समय रहते ही इसकी वजह जानकर चीजों को ठीक करें.

टॉक्सिक रिलेशन से बाहर कैसे निकलें

अगर आपका रिश्ता टॉक्सिक बन गया है तो इसे झेलते न रहें बल्कि जल्द से जल्द इससे बाहर निकलने के बारे में सोचें. रिश्ता तोड़ने के लिए कोई बहाना न दें बल्कि जो भी बात हो उसे साफ साफ कहें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.