Breaking News in Hindi

इस दिन मनाया जाएगा विवाह पंचमी पर्व, भूलकर भी न करें ये काम

इंदौर।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन ही भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस बार विवाह पंचमी का त्योहार 17 दिसंबर को मनाया जाएगा। विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन श्री राम और माता सीता के विवाह का आयोजन भी किया जाता है। इस आयोजन से साधक को विशेष फल मिलता है। विवाह पंचमी के दिन कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं। आइए, जानते हैं विवाह पंचमी के दिन कौन-से कार्य नहीं करने चाहिए।

विवाह पंचमी के दिन न करें ये कार्य

  • इस दिन तामसिक भोजन भी नहीं करना चाहिए।
  • विवाह पंचमी के दिन वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।
  • विवाह पंचमी के दिन भूलकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग न करें और न ही किसी का अपमान करें।

विवाह पंचमी पर करें राम विवाह

  • विवाह पंचमी के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं।
  • इसके बाद भगवान श्री राम और माता सीता की मूर्ति स्थापित करें।
  • भगवान श्री राम और माता सीता को माला पहनाएं और उनका गठबंधन करें।
  • इसके बाद विधिपूर्वक पूजा करें और फल व मिष्ठान का भोग लगाकर आरती करें।
  • विवाह की रस्म पूरी करने के बाद प्रसाद बांटें।

विवाह पंचमी महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की विधिपूर्वक पूजा करने से वैवाहिक जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। ऐसा करने से परिवार में खुशियां आती हैं। विवाह पंचमी के दिन विवाह करना शुभ नहीं माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....