Breaking News in Hindi

इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का साया, करें ये उपाय, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

होली का त्योहार बस कुछ दिनों में आना ही वाला है. होली रंगों का और हँसी-खुशी का त्योहार है.जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है. इस वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 25 मार्च की है इसलिए इस साल इसी दिन देशभर में धूमधाम से होली मनाई जाएगी. होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय त्यौहार है.

इस बार की होली में विशेष बात ये है कि इस बार होली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है. इसलिए होली की तैयारियों में इस बार चंद्र ग्रहण का भी ध्यान रखें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर चंद्र ग्रहण के दौरान सफेद चीजों का दान किया जाए तो यह विशेष लाभदायक माना जाता है.

चंद्र ग्रहण पर इन चीजों का करें दान

मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रदेव से जुड़ी चीजों को दान करना चाहिए, चंद्रदेव से जुड़ी चीजों का दान करना बहुत शुभ फलदायक माना जाता है. इसलिए होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण के दौरान मुख्य तौर पर सफेद चीजें जैसे दूध, दही, चावल, खीर या सफेद मिठाई के साथ साथ सफेद रंग के कपड़ों का भी दान कर सकते हैं. माना जाता है ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है और धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं जिससे जीवन में धन और वैभव की प्राप्ति होती है.

भारत में नहीं दिखाई देगा होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण

इस बार की होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. लेकिन ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इस कारण से ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. इसलिए इस ग्रहण का भारत में असर नहीं होगा.

होली पर ऐसे करें चंद्र देव का पूजन

होली के दिन चंद्र देव का पूजन करने के बाद उनको दूध अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही चंद्र ग्रहण के पूजन के लिए आप “ऊं सों सोमाय नम:” मंत्र का जाप भी कर सकते हैं. मान्यता है ऐसा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में शुभफल की प्राप्ति होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप