Breaking News in Hindi

उज्जैन पुलिस ने दो पहिया वाहन चोर गिरोह पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे..

उज्जैन। : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में लगातार दो पहिया वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी जिसके बाद पुलिस ने वाहन चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की थी। टीम ने चार आरोपियों को पकड़ कर उनके पास से करीब 10 लाख रूपए कीमत की चोरी की 20 मोटर साईकिल बरामद की हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर वाहन चोर हैं। इनके खिलाफ थानों में पुराने मामले भी दर्ज है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिन एवं रात के समय में देवास जिले से उज्जैन आकर सार्वजनिक स्थल, घरों के बाहर खड़े दो पहिया वाहनों को अपना निशाना बनाते थे।

वाहन का लॉक तोड़ने और वायरिंग में छेडख़ानी कर गाड़ियों को बिना चाबी के चालू कर शहर व देहात के एकांत मार्गों से होकर वाहनों को चोरी करके ले जाते थे। आरोपी वाहन नम्बरों के रजिस्ट्रेशन नम्बर, इंजन नम्बर, चैसिस नम्बर बदल कर स्वयं भी इसका उपयोग करते और कम दाम में आसपास के क्षेत्र में बेच देते थे।

पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया है। जिसमें एक चोरी के वाहन खरीदने वाला आरोपी भी शामिल है। अभी इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए चारों आरोपियों से पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....